ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत की आशंका है। दो लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया। वाहन में कितने लोग और सवार हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक टैक्सी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उनका कहना था कि वाहन में अभी तक नौ यात्री हैं। जिसमें से सात यात्रियों की मौत की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर घायल हैं।
हादसे में बाहर निकाले गए चार लोगों में से एक बच्चा, तीन पुरुष और तीन महिलाएं मृत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क ने वाहन को अनियंत्रित कर दिया और खाई में गिर गया।
क्षेत्र के प्रकाश रुवाली और रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उनका कहना था कि वाहन में ग्यारह लोग सवार थे। मृतकों में धनी देवी, 38 वर्षीय पत्नी रमेश चंद्र पनेरू, डालकन्या निवासी, तुलसी प्रसाद, 38 वर्षीय पुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी, 30 वर्षीय पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू, 5 वर्षीय पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त, 51 वर्षीय पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू, 26 वर्षीय पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू, 5 वर्षीय पुत्र तुलसी !